Tuesday, July 15, 2008

***सपने अपने अपने***

सपने अपने अपने


सपना भी अब एक विज्ञान बन गया है। यही वजह है कि कहते है कि सपने बेकार नहीं होते बल्कि उनके दिखने के पीछे भी राज होता है। जानकारों के मुताबिक कई सपने हमें हमारे अच्छे-बुरे भविष्य की ओर ईशारा भी करते हैं। मसलन आपने सपने में ग्रहण पड़ता हुआ देखा है, तो यह शुभ लक्षण नहीं है। भविष्य में आपको अनेक प्रकार के झंझटों का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपका अपमान, निंदा तिरस्कार आदि भी हो सकता है। आपको कोई रोग भी हो सकता है। आपने स्वप्न में चूड़ियां देखी हैं तो यह शुभ लक्षण है। इसका अर्थ ताउम्र साथ निभाना है। कुंआरी कन्या अगर यह स्वप्न देखती है,तो उसके पति का प्रतीक है और यदि यह स्वप्न कोई विवाहित स्त्री देखती है। तो उसके पति की उम्र लंबी होती है। अगर पति किसी रोग से पीड़ित है,तो वह जल्दी ही रोग मुक्त होने वाला है।आपने स्वप्न में जाल देखा है,तो यह अशुभ स्वप्न है। जाल बंधन का प्रतीक माना गया है। आने वाले समय में आपको किसी मुसीबत या बंधन का सामना करना पड़ सकता है। आपने स्वप्न में फलों से भरा हुआ ठेला देखा है, तो इसे बहुत ही शुभ समझिए। यदि खाली ठेला दिखाई दे, तो यह धनाभाव का संकेत है और यदि ठेला मैले से भरा हुआ है, तो इस बहुत ही अशुभ समझिए। आप स्वप्न में पकवान देख रहे हैं, तो यह सामान्य फलदायी स्वप्न है। आप स्वयं पकवान खा रहे हैं, तो यह रोगावृद्धि का संकेत है और यदि आप किसी दूसरे को पकवान खिला रहे हैं, तो यह अत्यंत ही शुभ है। आपने स्वप्न में रास्ता या पगडंडी देखी है, तो इसका परिणाम शुभ होगा। आप इसे अनेक उलझी हुई समस्याओं के हल का मार्ग मान सकते हैं। यह आपकी समस्याओं के हल का भी प्रतीक है।आप स्वप्न में खुद को परिश्रम करता हुआ देखते हैं, तो यह सफलता का प्रतीक है। भविष्य में आप ज्यादा मेहनत करके अपने कार्यों में सफलता पा सकते हैं। आपने स्वप्न में घास देखी है,तो यह शुभता का प्रतीक है। हरी घास पशु धन के आगमन की सूचना देती है, जबकि सूखी घास घर में निर्धनता की सूचक होती है।आपने स्वप्न में अपने शरीर के किसी अंग में दर्द होता हुआ देखा है, तो आने वाले दिनों में आपके शरीर के किसी भाग में चोट लग सकती है या दर्द हो सकता है। ऐसे कई सपने हैं जिसका कोई न कोई अर्थ माना जाता है। लेकिन सपने का फल कब मिलता है इस पर अब तक विवाद है। लेकिन विषय बेशक दिलचस्प है।

No comments: